जाति जनगणना के लिए निकाला जनहित संकल्प यात्रा
जौनपुर
जिले में सरदार सेना द्वारा जातीय जनगणना एवं शोषितों,वंचितों के सम्पूर्ण अधिकार को समर्पित जनहित संकल्प यात्रा मड़ियाहूं विधान सभा के सिहोरीबीर स्थित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर प्रांगण से निकाला गया। जिसे सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आर. एस. पटेल,पूर्व सांसद रमाकान्त यादव,पूर्व सासंद तूफानी सरोज,अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल सहित अन्य मुख्य अतिथियों द्वारा जनहित संकल्प यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाकार यात्रा का शुभारंभ किया गया।जिसका नेतृत्व सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने किया। सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनहित संकल्प यात्रा 20 जनपदों से होकर 27 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचेगी। भाजपा ने 2014 की अपनी घोषणा पत्र में लिखा था कि हम जातीय जनगणना करायेंगे लेकिन 7 साल बीत जाने के बाद हाल ही में मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम एससी, एसटी की गणना तो करायेंगे लेकिन अन्य किसी वर्गों की गणना नहीं करवायेंगे जिसको लेकर देश भर के तमाम सामाजिक और राजनैतिक लोग सरकार से सवाल कर रहे हैं। इसी बीच जातीय जनगणना को लेकर पूरे देश में सरदार सेना ने एक मुहिम छेड़ दी है । सरकार को चेतावनी देते हुए सरदार सेना प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान अपने चुनावी भाषणों में जातीय जनगणना हेतु तुल दिया था परन्तु आज जब सत्ता में है तो जातीय जनगणना को नकारा जा रहा है। किन्तु सरदार सेना द्वारा अब बिगुल फूंक दिया गया है जातीय जनगणना नहीं तो जनगणना नहीं। सरदार सेना के प्रदेश अध्यक्ष छोटे लाल मौर्य,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो०शिवराम सिंह चौहान,राष्ट्रीय सचिव आर सी पटेल,सुधीर पटेल,राष्ट्रीय सचिव (बौद्धिक मंच)श्री राम वर्मा,संगठन मत्री सुरेश वर्मा,प्रदेश महासचिव अशोक पटेल,लाल प्रताप यादव,डां रमाशंकर पटेल,अर्जून सिंह,आर के पटेल,अमन वर्मा,डां विनय कुमार,बलिकरन सरोज,विजय पाल,हृदय गौड़,धीरज यादव,अवधेश चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
