Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

जरुरतमंद परिवारों को निशुल्क राशन वितरण की

देहरादून

श्री-श्री बालाजी सेवा समिति ने दो सौ से अधिक परिवारों को निशुल्क राशन वितरण की सेवा की। देहराखास स्थित समिति के कार्यालय में निर्धन परिवार की महिलाओं राशन उपलब्ध कराया गया।
समिति लम्बे समय से इस सेवा कार्य का कर रही है। समिति 24 दिसम्बर को विख्यात कथावाचक अजय याग्निक का सुंदरकांड पाठ आयोजित करेगी। आयोजन ब्लेसिंग फार्म में होगा। श्री श्री बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि ढाई सालों से समिति ये सेवा कर रही है। इसके तहत चावल, दाल, आटा, चीनी, मसाला, तेल आदि जरूरत का सामान गरीब परिवारों को दिया जाता है। रायपुर स्थित एक गऊ सदन में हर रविवार गायों के लिए चारा-खाना आदि भी ले जाया जाता है। समिति के मुख्य संरक्षक राम कुमार गुप्ता ने बताया कि निर्धन कन्याओं के विवाह सम्बन्धी तैयारियां तेजी पर हैं। जल्द इस सम्बन्ध में जानकारी दी जाएगी। मौके पर मुख्य संरक्षक कुलभूषण अग्रवाल, श्रवण वर्मा, दिनेश गोयल, दीपक सिंघल, सचिव मनोज खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, उमा शंकर, रामपाल धीमान आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *