Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी का स्वागत छठ के गीतों के साथ किया गया

नई दिल्ली ।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो गई। भाजपा के सभी सभी शीर्ष नेता कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंच चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पहुंचने के बाद अमित शाह और राजनाथ सिंह चुके हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वागत में भाजपा लोकगीत और ढोल नगाड़ा के साथ स्वागत किया गया। खास बात यह है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार के महापर्व छठ के गीतों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। बिहार के छठ पूजा के गीतों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ पूजा का गीत सुनकर लोकगीत गाने वाली महिलाओं का धन्यवाद दीया। भारतीय जनता पार्टी  की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मे 5 राज्यों में चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा। इसके अलावा कोरोना समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। ये बैठक में शेष लोग वर्चुअली तौर पर बैठक में शामिल होंगे.भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज हो रही है। इस बैठक में 5 राज्यों में चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा। इसके अलावा कोरोना समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। ये बैठक एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हाइब्रिड रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 124 सदस्य मौजूद रहेंगे. शेष लोग वर्चुअली तौर पर बैठक में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *