आयुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस तरबगंज का किया आकस्मिक निरीक्षण
गोण्डा।
आयुक्त देवीपाटन मंडल एस0वी0एस0 रंगाराव द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस के आकस्मिक निरीक्षण के क्रम में आज तहसील तरबगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों के राशन वितरण में अनियमितता, चक मार्ग, आबादी की जमीन तथा निजी भूमि पर हुए अवैध कब्जों से संबंधित समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को उसके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
