Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

अनियंत्रित यात्री बस पलटी 25 यात्री घायल 5 गंभीर

जगदलपुर।

जिले के थाना कोतवाली अंर्तगत एनएच 30 में ग्राम मेटावाड़ा के पास आज सुबह करीब 03 बजे के तेज रफ्तार अनियंत्रित यात्री बस पलट गई, इस दुर्घटना में बस में सवार 40 यात्रियों में करीब 25 यात्री घायल हो गये जिसमें से 05 यात्रियों को गंभीर चोट लगी है। सभी घायलों को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि महेंद्रा ट्रेवल्स की बस रात को रायपुर से जगदलपुर के लिए निकली थी, सुबह करीब 03 बजे के ग्राम मेटावाड़ा के पास चालक द्वारा मोड़ में वाहन नियंत्रण नहीं कर पाया, और सड़क से नीचे पलट गई, इस घटना में बस में सवार 40 यात्रियों में करीब 25 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को मेकाज ले जाया गया है, घायलो का उपचार मेकाज में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *