Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

बीजेपी सरकार के गलत फैसलों से अर्थव्यवस्था की हालत खराब:अखिलेश

लखनऊ।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के गलत फैसलों से अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो गई। लोगों को अपने पैसे के लिए लाठियां खानी पड़ी, अपमानित होना पड़ा, जान तक चली गई। देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी फैली। नोटबदी के दौरान बैंक की लाइन में पैदा हुए कानपुर देहात के खजांची का पांचवां जन्मदिन मनाने के बाद सपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रें स में श्री यादव ने कहा कि नोटबंदी करते समय भाजपा सरकार ने भरोसा दिलाया था कि काला धन आएगा, भ्रष्टाचार खत्म होगा। बीजेपी सरकार बताए कि काला धन लेकर कौन चला गया। यूपी में हर स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि नोटबंदी के क्या फ ायदे हुए।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी संस्थाओं को नष्ट कर दिया है। भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया। साढ़े चार साल में यूपी को पीछे धकेल दिया। आज किसान व्यपारी, नौजवान, छात्र आत्महत्या करने पर विवस है। भाजपा सरकार ने नोटबंदी बड़े लोगों और उद्योगपतियों को फ ायदा पहुंचाने, जनता को परेशान करने और अपनी तानाशाही जताने के लिए नोटबंदी किया था। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पो्रपेगंडा की मास्टर है। भाजपा में एक झूठ ऊपर से बोला जाता है फिर उसे नीचे तक फैलाती है। बीजेपी की भेदभाव और नफरत की राजनीति से सभी लोग परेशान है। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए यादव ने कहा कि इस सरकार तरह के रहते किसानों को न्याय नहीं मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने भी लखीमपुर मामले में एसआईटी की जांच पर सवाल उठाए हैं। भाजपा की ट्रिपल इंजन, केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और लखीमपुर में गृहराज्यमंत्री की सरकार ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। बीजेपी सरकार अपने लोगों को बचाने और विरोधियों को फं साने के लिए एसआईटी बनाती है। किसे फं साना है और किसे बचाना है। जांच की क्या दशा होगी, यह एसआईटी नहीं भाजपा तय करती है। अखिलेश यादव ने कहा कि आज हर वर्ग भाजपा से परेशान है। 2022 में बदलाव होना तय है। इससे पहले सपा अध्यक्ष की मौजूदगी में सपा प्रदेश मुख्यालय में 2016 में नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में पैदा हुए कानपुर देहात के खजांची का जन्मदिन मनाया गया। पार्टी कार्यालय में गुब्बारे लगाए गए। अखिलेश यादव ने खजांची के जन्मदिन पर केक काटा। अखिलेश समेत सपा नेताओं ने खजांची को गिफ्ट दिए। अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि खजांची का जन्मदिन तो भाजपा को मनाना चाहिए और उन्हें नोटबंदी को याद करते हुए लोगों को उसके फायदे बताने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *