Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

 पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन की मौत

पन्ना।

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में तीन वर्षीय बाघिन पी-213 (63) की मौत हो गई। गत दिवस अमानगंज बफर की रमपुरा बीट में गश्ती दल को उसका शव मिला। टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि मूल बाघिन के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं। प्रथम दृष्टया बाघिन की मौत स्वाभाविक प्रतीत हुई है। अभी हाल ही में पन्ना टाइगर रिजर्व से सतना के जंगल में भटके बाघ हीरा का करंट लगाकर शिकार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *