Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

सब इंजीनियर की पत्नी ने उनके पति को रिहा करने नक्सलियों से की अपील

बीजापुर।

जिले के पीएमजीएसवाई में पदस्थ सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा की पत्नी अर्पिता ने एक संदेश में कहा कि मेरे पति एक अच्छे इंसान है, एक बहन की फरियाद को सुने और मानवता का परिचय देते हुए उनके पति को सकुशल रिहा करने की नक्सलियों से अपील किया है। उन्होने कहा कि जब से उनके अगवा होने की खबर मिली है तब से हमने कुछ नहीं खाया। हमारा 03 वर्ष का पुत्र है वो भी अपने पापा को याद करके उसके भी आंख से आंसू नहीं रुक रह हैें। मेरे मासूम बेटे के सिर से पिता का साया सलामत रहे यह एक मां और पत्नी की नक्सलियों से फरियाद है।
इस घटना के बाद एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है कि भृत्य लक्ष्मण परतागिरी शुक्रवार की देर शाम को सकुशल अपने घर पहुंच गया है। लेकिन सब इंजीनियर अब तक घर नहीं पहुंचे हैं। पुलिस लगातार सब इंजीनियर की तलाश में जुटी हुई है। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने भृत्य लक्ष्मण परतागिरी के वापस लौटने की पुष्टि करते हुए बताया कि लक्ष्मण से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा कि पूरा मामला क्या है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों का आधार क्षेत्र जिले के गोरना मनकेलि से गुरुवार की दोपहर एक बजे पीएमजीएसवाई में पदस्थ सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा व भृत्य लक्ष्मण परतागिरी सड़क का कार्य देखने गए थे उसके बाद वे वापस बीजापुर नहीं लौटे। जिसके बाद विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने जब दोनों की तलाश की तब उनका कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि नक्सलियों ने दोनों को अगवा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *