एक्टिवा से गांजा तस्करी करते युवक को गिरफ्तार
रायपुर।
आजाद चौक थाना पुलिस के टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक्टिवा से गांजा तस्करी करते हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 8 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है।
पकड़े गए आरोपी का नाम राजकुमार सोनकर निवासी स्टेशन रोड लोधीपारा है। बताया जाता है कि आरोपी मूलत: जौनपुर यूपी का रहने वाला है। वर्तमान में वह अलग-अलग ट्रेनों में घूमकर सामान बिक्री का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 किलो 200 ग्राम गांजा और एक्टिवा वाहन जब्त किया है।
