Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

आईएएस राधिका झा को मिली भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी  

देहरादून। उत्तराखंड कैडर की आईएएस राधिका झा को भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी दी गई है।  उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने वाली राधिका झा ने ऊर्जा विभाग को भी लंबे समय तक देखा है।  ऐसे में अब राधिका झा का चयन ऊर्जा मंत्रालय के जेवी में सीईओ यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर हुआ है। आईएएस राधिका झा को केंद्र में ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत जेवी ईईएसएल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उत्तराखंड में ऊर्जा विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवा देने वाली आईएएस राधिका झा अब प्रदेश के अनुभवों को केंद्र में मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के दौरान काम में ला सकेंगी।
आपको बता दें कि राधिका झा त्रिवेंद्र सरकार में सबसे ताकतवर और मुख्यमंत्री के करीबी आईएएस अधिकारियों में शुमार रही हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते राधिका झा के पास ऊर्जा सब एक दूसरे कई महत्वपूर्ण पद भी रहे हैं लेकिन त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद राधिका झा ये अहम विभाग वापस ले लिये गए। माना जा रहा था कि शिक्षा विभाग में तमाम निर्णय को लेकर अलग राय रखने के चलते वह छुट्टी पर चली गई थी। उधर, अब राधिका झा को केंद्र में ऊर्जा मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *