Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

खाई में गिरी कार, ग्राम प्रधान समेत दो की मौत, दो घायल

चमोली।

पीलकोटी के समीप किरूली गांव के पास एक कार सोमवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार टेलीफोन से सूचना मिली कि किरोली रोड पर एक कार सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस हादसे में गोविंद लाल (55) वर्ष पुत्र चंदूलाल निवासी किरौली की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान दिनेश लाल (43) पुत्र गोविंद लाल ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। हादसे में मुकेश लाल (32) पुत्र दिनेश लाल निवासी गडोरा और संदीप लाल (37) पुत्र इंदू लाल निवासी किरूली घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल गोपेश्वर में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *