Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

कांग्रेसियों ने कीर्तिनगर में स्थापना दिवस मनाया

श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस कमेटी कीर्तिनगर द्वारा नैथाणा में कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने कांग्रेस स्थापना दिवस की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज देश में कई कीर्तिनाम स्थापित किए हैं। कांग्रेस के शासनकाल में देश का विकास हुआ है। नैथानी ने आगामी विस चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुटता का परिचय देते हुए कांग्रेस की सरकार लाने का आह्वान किया। भाजपा शासन में आज देश में मंहगाई तो बढ़ी साथ ही बेरोजगारी बढ़ने से आज नौजवान परेशान और हताश है। इस मौके पर कांग्रेस के राकेश बिष्ट, रघुवीर भंडारी, आशीष गैरोला, रामलाल नौटियाल, उत्तम असवाल, टेक सिंह नेगी सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *