Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

मेयर ने बांटी स्कूल के बच्चों को गर्म जर्सियां

रुड़की।  मेयर गौरव गोयल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में ठंड से बचाव के लिए सभी बच्चों को गर्म जर्सियां वितरित की। मेयर ने कहा कि दो वर्षों में कोरोनाकाल के दौरान सभी विद्यालय बंद रहे। जिस कारण प्रतिवर्ष उनकी ओर से स्कूल में वितरित होने वाले कार्यक्रम रोकना पड़ा। अब विद्यालयों के खुलने पर गर्म कपड़े, पाठ्य सामग्री आदि वितरित करने का कार्यक्रम आरंभ कर दिया है, जो लगातार जारी रहेगा। पार्षद अनूप राणा तथा शक्ति राणा ने कहा कि मेयर गौरव गोयल लंबे समय से जरूरतमंद तथा स्कूली बच्चों को सहायता के रूप में अनेक तरह की सामग्री उपलब्ध कराते रहे हैं। इस अवसर पर नरेश सचदेवा, कुणाल सचदेवा, कुशाग्र गर्ग, राशिद मलिक, प्रदीप सचदेवा, शगुन शर्मा, सार्थक गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *