Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

गायब चल रहे वारंटी को न्यायलय में पेश किया

नई टिहरी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल के जारी एक वाद से सम्बन्धित वारंटी जो वर्तमान में कांडीखाल में रह रहा था, को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में हाजिर किया। जानकारी देते हुए कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि वारंटी मनमोहन सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम इन्दर पोस्ट कांडीखाल को उसके आवास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समुख प्रस्तुत किया गया। वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही को एसएसपी नवनीत सिंह ने कड़े निर्देश जारी किये हैं। जिसके तहत कार्यवाही त्वरित की गई। कार्यवाही में हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह असवाल, राजकुमार व सचिन ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *