अरूणोदय संस्थान द्वारा की गई महिलाओं की आर्थिक मदद
महोबा
गांव में महिलाओं को रोजगार से जोडऩे व कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर अरुणोदय संस्थान द्वारा महिलाओं की आर्थिक मदद की गई।साथ ही साथ रोजगार से जुडऩे के अवसर प्रदान किए गए। इस मौके पर समाजसेवी देवेंद्र अरजरिया ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था के द्वारा आपको यह मदद की जा रही है ताकि आप लोग अपने गांव में एक सूक्ष्म रोजगार की शुरुआत कर सकें और जो सामग्री आपको प्रदान की गई है वह सामग्री आपको निशुल्क प्रदान की जा रही है ताकि आप इससे अपने रोजगार को बढ़ा सकें। साथ ही साथ सभी को समझाया गया कि मास्क का प्रयोग अवश्य करें और अपनी दुकानों पर भी मास्क लगाकर ही बैठे और गांव के लोगों को भी समझाएं। इसके साथ-साथ जो 15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण चल रहा है उसके लिए भी गांव में प्रोत्साहित करें। उनके माता-पिता को समझाएं ताकि अधिक से अधिक वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण हो सके। इस प्रकार से किराने की छोटी दुकान खोलने के लिए प्रेरित किया गया। प्रत्येक महिला को 5 हजार धनराशि का सामान प्रदान किया गया। किराने की किट का सामान तारा देवी, उर्मिला, तुलसारानी, जयबाई निवासी पचारा कुड़ई निवासी ममता को प्रदान किया गया। इस मौके पर मलखान अनुरागी, ज्योति चैरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।
