Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

एटीएम का ताला तोडक़र निकाले रुपये

जौनपुर

चोरों ने सीसीटीवी की आंखों में आंखे डालकर एटीएम का लॉक तोड़ कर रूपये पार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से चलते बने। एटीएम फ्रेंचाइजी के संचालक ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी सुफियान शेख पुत्र मो. फैय्याज शेख ने आजमगढ़ रोड स्थित महिला अस्पताल के सामने हिटाची कम्पनी की फ्रेंचाइजी लेकर एटीएम लगा रखा है। सुफियान शनिवार की सायं नमाज़ पढऩे चला गया। इसी दौरान तीन की संख्या में आये चोरों ने एटीएम का लॉक तोड़ कर लगभग आठ से 10 हजार रुपये पार कर आराम से चलते बने। नमाज़ से लौटने पर देखा तो एटीएम का लॉक टूटा था। सीसीटीवी का फुटेज देखकर घटना की जानकारी हुई। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। फिलहाल हिटाची कम्पनी के कर्मी ही बैलेंस शीट देखकर बता सकते हैं कि कुल कितना रूपया चोरों ने पार किया है। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *