Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

चुनावी घोषणा पत्र के लिए आज सुझाव लेगी भाजपा

देहरादून। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने की कवायद तेज कर दी है। घोषणा पत्र तैयार करने के लिए शनिवार को महानगर कार्यालय में समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों को बुलाया है। सभी से सुझाव लिए जाएंगे। इस दौरान आम लोगों के सुझाव लेने के विधानसभाओं भेजे गए एलईडी वाहनों का स्वागत भी होगा।
महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने बताया कि बैठक में शिक्षा, विधि, चिकित्सा, आर्थिक क्षेत्र, सैन्य पृष्ठभूमि समेत क्षेत्रों से जुड़े लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। इस दौरान सभी विधायक, विधानसभाओं के प्रभार और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार भी मौजूद रहेंगे। महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया कि महानगर की पांचों विधानसभा सीटों पर आई दावेदारों की सूची पर कार्यकर्ताओं द्वारा की गई रायशुमारी को प्रदेश संगठन तक पैनल बनाने के लिए भेजा गया है। इस मौके पर महामंत्री सतेंद्र नेगी, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ आनंद यादव, विधि प्रकोष्ठ संयोजक राजकुमार तिवारी, आर्थिक एवं उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ पंकज मेसोन, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक एल पी सेमवाल, शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक पार्वती जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट ,युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अनिल बेदी, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश कंबोज,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष धर्मपाल घाधट, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जावेद आलम, विधि विभाग के अरविंद जैन, सोशल मीडिया के करुण दत्ता, अनुराग भाटिया, श्याम सिंह चौहान, भुवनेश कुकरेती, एलईडी वाहन प्रमुख उमा नरेश तिवारी, के।  राम बाबू , लच्छू गुप्ता, शाकुल उनियाल, जगराम सिंह, डॉक्टर एस के गुप्ता, इंजीनियर सुनील दत्त घिल्डियाल, फराज खान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *