दो को वर्चुअल गोष्ठी में बोलेंगे प्रधानमंत्री
चित्रकूट
भाजपा ने दोनों विधानसभा में वर्चुअल गोष्ठी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर विचार सुने। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार सदैव सकारात्मक व प्रेरणादायी होते हैं। जनसामान्य को प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की जानकारी दी है।
सोमवार को गोष्ठी में 11 मंडलों के 862 बूथों के कार्यकर्ता सहभागी बने। कर्वी विधानसभा में पुरानी कोतवाली चैराहे, मऊ-मानिकपुर विधानसभा में पुरुषोत्तम द्विवेदी इंटर कालेज परिसर में दो फरवरी को सवेरे दस बजे गोष्ठी होगी।
इन कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा, फ्रंटल पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि सहभागी बनेंगे। मोदी के विचारों से कार्यकर्ता ऊर्जा से लबरेज होंगे। जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने कहा कि कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन लगाकर कोरोना के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
