STATE NEWS

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

चित्रकूट

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त निरीक्षक घनश्याम पाण्डेय, दरोगा राजेन्द्र सिंह यादव, दरोगा अवधेश कुमार सिंह व दीवान बलबीर सिंह को पुलिस लाइन सभागार में भावभीनी विदाई दी गई।
सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में क्षेत्राधिकारी लाइन हर्ष पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को शाल व माला पहनाकर सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। कहा कि नौकरी में सेवानिवृत्त सभी लोग होते हैं। ये एक ऐसी प्रक्रिया है जो सतत जारी रहेगी। सेवानिवृत्त के बाद सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। योग, व्यायाम करते रहें। सेवानिृवत्त पुलिस कर्मियों को हल्का नास्ता करवाकर मुंह मीठा करवाया।
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने पुलिस साथियों से भावभीनी विदाई पाकर अभिभूत हुए। सेवानिवृत्त कर्मियों ने भावुक होकर कहा कि अब उन्हें खालीपन महसूस हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *