Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

कई लोग कांग्रेस में शामिल हुए

 

उत्‍तरकाशी। गंगोत्री से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण का लगातार क्षेत्र भ्रमण जारी है। सजवाण चुनाव प्रचार अभियान के तहत डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। इस दौरान पूर्व विधायक को क्षेत्र में लोगों का अपार समर्थन मिलता दिख रहा है। आज भी कई लोगों ने अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक सजवाण ने सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और कहा कि क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगर जीते तो क्षेत्र में अधूरे विकास कार्यों को सबसे पहले पूरा करने का काम करेंगे। सजवाण ने धनारी क्षेत्र के चिलमुड़गांव, भटवाड़ी, पंचांणगांव, धारकोट, मिश्रगांव व कुलेथ, दिक, मंजकोट, बरसाली आदि गांवों में जाकर लोगों से सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *