Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया

 

उत्‍तरकाशी। निवार्चन आयोग ने विश्वास एस मुण्डे को जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के व्यय प्रेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। मुण्डे ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के बाबत उत्तरकाशी स्थित कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित एमसीएमसी, निर्वाचन कन्ट्रोल रूम, कोविड सेंटर आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह ने व्यय प्रेक्षक मुण्डे को बताया कि एमसीएमसी में इलैक्ट्रोनिक एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों का प्री-सर्टीफिकेशन किया जा रहा है। साथ ही टीवी चैनलों और समाचार पत्रों का अवलोकन कर पेड न्यूज की निगरानी की जा रही है। निर्वाचन कन्ट्रोल रूम में स्थापित नम्बरों पर मतदाताओं की निर्वाचन सम्बन्धी जो शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका त्वरित समाधान किया जा रहा है। कन्ट्रोल रूम से मंदिरा की दुकानों की भी लगातार निगरानी की जा रही है। मौके पर जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी बालक राम आदि भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *