Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

यमुनोत्री की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करूंगा:दीपक

 

श्रीनगर गढ़वाल। आखिरी दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं को रोजगार देने के साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से हल करने की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भाजपा पर षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद विरोधियों के मुंह बंद हो गए हैं।

नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण ने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र की समस्याओं को हल करना उनकी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है और निश्चित रूप से जीत के प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को सरकार चलानी नहीं आती। 2017 में अपार जनादेश के बावजूद पार्टी ने तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले। कांग्रेस शासन चलाना जानती है और अब आगे प्रदेश में कांग्रेस की शासन चलाएगी। उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *