Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

यमुनोत्री विधान सभा सीट से जिपं अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने भरा पर्चा

 

उत्‍तरकाशी। विधानसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार का दिन यमुनोत्री विधान सभा के लिए खास रहा। शुक्रवार को यहां से जिपं अध्यक्ष व कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण ने अपना नामांकन कराया। वहीं इसी सीट पर भाजपा से बागी हुए पूर्व राज्य मंत्री व निर्दलीय प्रत्याशी जगवीर सिंह भंडारी ने ताल ठोक दी है। जिले की तीनों विधान सभा सीट पर अब तक कुल 27 लोगों ने नामांकन करा दिया है।

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आगामी 14 फरवरी को मतदान होना है। जिसके लिए नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री सीट पर समाजवादी पार्टी के विजय बहुगुणा, जय महाभारत पार्टी के जगवीर सिंह रावत ने अपना नामांकन किया। वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री विधान सभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण, निर्दलीय प्रत्याशी जगबीर सिंह भंडारी, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के विशाल सिंह बिष्ट, आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार, जीत सिंह भंडकोटी तथा बीएसपी के जगवीर सिंह रावत ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि पुरोला विधान सभा सीट से बीएसपी की उज्जला देवी, समाज वादी पार्टी के चैन सिंह तथा राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी के राम प्रसाद ने अपना नामांकर भरा। जिसके बाद तीनों विधान सभा सीट पर अबतक कुल 27 लोगों ने अपना नामांकन कराया है। शुक्रवार को नामांकन कराने के बाद भी सभी प्रत्याशी अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों में प्रचार प्रसार में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *