Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

दबंगो ने बंद किया महिला के घर का दरवाजा किया जबरन कब्जा, शिकायत

बाराबंकी

एक वृद्ध असहाय महिला के घर का दरवाजा बंद कर घर पर हुए दबंग काबिज जिसकी लिखित शिकायत कोतवाली में की गई तथा 112 सूचना लिखाई गई पीआरबी1711 ने मौके के निरीक्षण करते हुए पाया कि वास्तव में उसके घर का दरवाजा बंद कर दिया गया है वह महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है बताते चलें कि किरन मिश्रा आयु 70 वर्ष पत्नी रमाकांत निवासी ग्राम कुंवरपुर मजरे चौरीअलादाद पुर थाना रामसनेहीघाट जिला बाराबंकी की निवासिनी है।
जिसकी मात्र दो पुत्री हैं और दोनों विवाहित होकर अपने  ससुराल में चली गई तथा पत्ति साधु हो गए हैं और पिछले  20 सालों से बाहर ही रहते हैं घर का बंटवारा हुआ था किरन का घर विपक्षी श्रीकांत के पीछे जहां जाने के लिए रास्ता एक मात्र दरवाजा था उसका दरवाजा विपक्षी श्रीकांत उर्फ पुच्ची पुत्र सूर्यनारायण ने अपनी दबंगई व गुंडई के बल पर बंद कर दिया है प्रार्थिनी के घर में प्रवेश करने के लिए रास्ता ईट से बंद करके जाने नहीं दे रहे हैं प्रार्थिनी घर से बेघर हो गई है यह बृद्ध महिला 10 फरवरी2022 से घर नहीं गई इधर उधर भटक रही है घर मे लाखों रुपये के जेवर सहित सामग्री रखी वह भी चौरी होने की सम्भावना है जो काफी परेशान है आज दिनांक 16-02- 2022 को अपराहन 12 बजे 112 पर शिकायत लिखाने पर  पीआरबी1711 जिस के प्रभारी अशोक तिवारी मौके पर मय हमराही गए और देखा कि घर का दरवाजे पर ईट लगाकर प्लास्टर कर दिया गया प्रार्थिनी के घर में प्रवेश करने के लिए दरवाजा बंद है इसे खोलने के लिए उन्होंने आश्वासन दिया फिर भी विपक्षियों द्वारा घर का रास्ता अभी तक खोला नहीं गया है। पीडि़त को उचित राह दिखाते हुए जहां घर से बेघर किया गया वही उसे समुचित न्याय दिलाया जाए और उसके घर का दरवाजा तत्काल प्रभाव से खोले जाने के लिए लिखित शिकायत देकर प्रभारी निरीक्षक रामसनेहीघाट अजय प्रकाश त्रिपाठी से गोहार लगाया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *