Friday, October 16, 2026
INTERNATIONAL NEWS

खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट, निफ्टी 17000 से नीचे

 

मुंबई ,

रूस और यूक्रेन में बढ़ते तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार आज जोरदार गिरावट के साथ खुला। बाजार के दोनों सूचकांकों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई ) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1024 अंक टूटकर 57 हजार से नीचे आ गया और 56,659 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी सूचकांक ने 299 अंक फिसलकर 17 हजार के नीचे आ गया। फिलहाल, निफ्टी 16,907 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बाजार खुलने के साथ ही लगभग 254 शेयरों में तेजी आई, 1932 शेयरों में गिरावट आई और 48 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस बीच सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। डॉ. रेड्डीज लैब्स, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, टीसीएस और यूपीएल निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में से थे, जबकि केवल ओएनजीसी लाभ में रहा। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स जहां 149 अंक फिसलकर 57,683 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी भी 70 अंक की गिरावट के साथ 17,206 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *