Friday, October 16, 2026
INTERNATIONAL NEWSNATIONALSTATE NEWS

गुजरात में कांग्रेस विधायक जोशियारा का कोरोना से निधन

 

गांधीनगर

गुजरात में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ. अनिल जोशियारा का कोविड-19 संक्रमण से निधन हो गया जिसके कारण राज्य विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। जोशियारा 69 वर्ष के थे और अरवल्ली जिले की भिलोदा (सुरक्षित) सीट से पांच बार विधायक रहे थे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, जोशियारा का सोमवार दोपहर में चेन्नई के एक अस्पताल में कोविड​​​​-19 से निधन हो गया।
अनिल जोशियारा के निधन के बाद रोकी गयी सदन की कार्यवाही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जोशियारा के निधन पर शोक व्यक्त किया। विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान उप नेता प्रतिपक्ष शैलेश परमार ने जोशियारा के निधन की जानकारी दी, जिसके बाद सभी विधायकों ने श्रद्धांजलि के तौर पर कुछ मिनट का मौन रखा। इसके बाद अध्यक्ष निमाबेन आचार्य ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, श्भिलोदा सीट से विधायक अनिल जोशियारा के निधन पर दुख हुआ। उन्हें एक अच्छे लोक सेवक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।श् जोशियारा जनवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और उन्हें फेफड़ों के उन्नत उपचार के लिए एक महीने पहले अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थानांतरित किया गया था।
राहुल गांधी ने सोमवार रात को ट्वीट किया, श्डॉ अनिल जोशियारा के असामयिक निधन की खबर बेहद दुःखद है। वह लोकप्रिय आदिवासी नेता थे और कांग्रेस परिवार के मजबूत सदस्य थे। इस कठिन समय में मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।श्
कौन है अमिल जोशियारा?
अनिलभाई जोशीयारा एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में 1995 के गुजरात विधान सभा चुनाव में भिलोदा से गुजरात विधान सभा के लिए चुने गए। उन्होंने 1996 में गुजरात के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के रूप में शपथ ली।
जोशियारा एक सर्जन थे, जो पहली बार 1995 में भाजपा के टिकट पर भिलोदा सीट से विधायक चुने गए थे और उन्होंने 1996 से 1997 के बीच शंकरसिंह वाघेला के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्य किया था। बाद में, जब वाघेला ने 1998 में अपनी राष्ट्रीय जनता पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया था, उसके बाद जोशियारा कांग्रेस में शामिल हो गए थे। तब से वह कांग्रेस के टिकट पर भिलोदा से जीत रहे थे।
वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाली 14 वीं विधान सभा के लिए गुजरात के अरावली जिले में भिलोदा निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य के रूप में सेवारत थे। 14 मार्च 2022 को 68 वर्ष की आयु में जोशीयारा का कोविड-19 से निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *