Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWS

रेल मंत्री ने किया कांग्रेस और माकपा पर कटाक्ष

नई दिल्ली

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके बीच दिल्ली में दोस्ती और केरल में कुश्ती का मामला है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान केरल में रेल परियोजनाओं से संबंधित पूरक प्रश्नों का उत्तर देते यह कटाक्ष किया।
कांग्रेस सांसद ने केरल में रेल परियोजना से जुड़ा पूरक प्रश्न पूछने के दौरान केरल की माकपा नीत सरकार को निशाने पर लिया। इसके बाद माकपा सांसद एम आरिफ ने पलटवार करते हुए कहा कि जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव में केरल की विकास परियोजनाओं पर अपनी मुहर लगाई है।
इस दौरान केरल से संबंधित कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने टोका-टोकी भी की। कांग्रेस और माकपा के सदस्यों के बीच नोकझोंक के बाद वैष्णव ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘यह दिल्ली में दोस्ती और केरल में कुश्ती का मामला है।’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने पूरक प्रश्न पूछने के दौरान महाराष्ट्र में रेलवे स्टेशनों की स्थिति में सुधार को लेकर वैष्णव और उनके पूर्ववर्ती पीयूष गोयल का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *