धरोहरों के प्रति जागरुकता अभियान पोस्टर प्रतियोगिता में आक्सा, वर्षा और अमिता हुईं पुरस्कृत
लखनऊ,
विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश संग्रहालय निदेशालय के अंतर्गत लोक कला संग्रहालय लखनऊ की ओर से सोमवार को चिडिय़ाघर स्थित संग्रहालय परिसर में “धरोहरों के प्रति जागरुकता अभियान” का आयोजन शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार 18 अप्रैल को किया गया। इसके अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता करवायी गई। उसमें विभिन्न स्कूल और कॉलेजों की छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
इस अभियान के तहत संग्रहालय द्वारा धरोहरों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया और उनको संरक्षित रखने के लिए जागरूक भी किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने धरोहरों को कलात्मक रूप में चित्रित कर उन्हें संरक्षित करने का संदेश दिया। लोक कला संग्रहालय लखनऊ के अध्यक्ष डॉ.कृष्ण ओम सिंह ने बताया कि इसमें इंडियन पब्लिक स्कूल की कक्षा दस की छात्रा अक्सा खान अव्वल रहीं। दूसरे स्थान पर इसी कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा वर्षा गुप्ता रहीं। तीसरे स्थान पर विद्या मंदिर गल्र्स हाई स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा अमिता पाल रहीं। इंडियन पब्लिक स्कूल की कक्षा 12 की छात्र अमित, माही एवं अर्चना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
