Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWS

जागरुकता के लिए इंडियन ऑयल ने निकाली बाइक रैली

लखनऊ,

इंडियन ऑयल ने विश्व स्तरीय प्रीमियम गे्रड पेट्रोल 100 ऑक्टेन युक्त एक्सपी-100 प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए गोमतीनगर में एक बाइक रैली का आयोजन किया। रैली के माध्यम से लोगों में यह संदेश दिया गया कि यह एक्सपी-100 पेट्रोल पर्यावरण संरक्षण में कितना लाभकारी है। रैली को इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख संजीव कक्कड़ ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि  इस ईंधन के साथ, भारत दुनिया भर के उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है। जहां 100 या अधिक ऑक्टेन नंबर वाले पेट्रोल उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जब इसको लांच किया गया था तब इसकी बिक्री रोजाना 20 लीटर थी, पर आज यह रोजाना 250 लीटर हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *