OTHER NEWS

सोफिया हयात का खुलासा, होली में उनके साथ हुई थी छेड़छाड़

छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और अभिनेत्री सोफिया हयात अपने बोल्ड अंदाज और बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलासे करती रहती हैं। सोफिया हयात ने अब होली के मौके पर अपनी जिंदगी के एक बुरे अनुभव को साझा किया है। साथ ही बताया है कि एक होली पार्टी में उनके साथ छेड़छाड़ जैसी घटना हुई थी। इन दिनों होली के त्योहार की हर तरफ धूम है। टीवी और फिल्मी सितारे भी रंगों के इस त्योहार की तैयारियों में जुट गए हैं। सोफिया हयात ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने होली के त्योहार को लेकर भी लंबी बात की। सोफिया हयात ने खुलासा किया है कि वह एक बार सितारों की होली पार्टी में थीं। जहां उन्हें एक बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *