Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTAR PRADESH

आरडी विभाग में अपने परिचितों को ड्यूटी देने का आरोप

काशीपुर। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं शोषित वर्ग उत्थान समिति के प्रदेश सचिव सूरज सागर ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पीआरडी विभाग में अपने परिचितों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार ड्यूटी देने और जरूरतमंदों को ड्यूटी से वंचित रखने का आरोप लगाया है। सागर ने कहा है कि क्षेत्र के प्रांतीय रक्षक दल विभाग में अपने परिचितों को चेहरा देखकर ड्यूटी पर रखा जाता है। जरूरतमंद ड्यूटी करने वाले पीआरडी जवान कार्यालय और विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। सागर ने प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा जरूरतमंदों को शीघ्र ड्यूटी उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि निदेशक प्रांतीय रक्षक दल उत्तराखंड, आयुक्त कुमायूं मंडल नैनीताल, जिला युवा कल्याण अधिकारी ऊधमसिंह नगर को भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *