Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

बालक को पाकर परिजनों के चेहरे खिले

चित्रकूट

पहाडी थाना पुलिस ने सूचना के एक घंटे के अन्दर 12 वर्षीय गुमशुदा बालक रोहित उर्फ सिद्धार्थ को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
ज्ञात है कि 14 अप्रैल को पहाडी थाना के लोहदा गांव के हेमराज पुत्र सम्पत ने रात साढे नौ बजे सूचना दी कि उनका पुत्र रोहित उर्फ सिद्धार्थ (12) मानसिक संतुलन ठीक न होने से घर से बिना बताये कहीं चला गया है। पुलिस टीम ने तत्काल बालक को खोजने का प्रयास किया।
पुलिस टीम ने रात साढे दस बजे बालक रोहित उर्फ सिद्धार्थ को प्रसिद्धपुर गांव से बरामद कर परिजनों के सुुुपुर्द किया। बालक को पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *