Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

दुबई से पन्द्रह दिन बाद घर पहुचा शव,परिजन बेहाल

बस्ती,

दुबौलिया थाना क्षेत्र के पूरे झरिहर गांव निवासी 45 वर्षीय युवक का  शव पन्द्रह दिन बाद दुबई से घर पहुचा। शव पहुचते ही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
पूरे झरिहर गांव के नन्द कुमार ऊर्फ नन्हे परिवार का भरण पोषण करने के लिए 18 माह पूर्व दुबई कमाने गए थे,वह वहां सेन्ट्रीग कारपेन्टर का काम करते थे। 1 अप्रैल को दुबई में ही उनकी अचानक मौत हो गई हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार नंद कुमार की मौत भोजन मे विषाक्त पदार्थ मिला होने के कारण हुई थी।वह घर के एक मात्र कमाऊ सदस्य थे। घर पर शव पहुचते ही पत्नी कुसुम देवी दहाड़े मार कर रो रही है। तो वही बेटी क्रान्ति 21 वर्ष, क्रीर्ती 16 वर्ष एंव बेटे लखराज 18 वर्ष के आसू रूकने का नाम नही ले रहे है। अभी किसी बच्चे की शादी नही हुई है।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *