24 को सुपर कार-बाइक का इंदौर की सडक़ों पर मेगा शो
इंदौर
शहर में 28 से लेकर 30 अप्रैल तक चलने वाले मध्यप्रदेश ऑटो मोबाइल एक्सपो के चार दिन पहले शहर की सडक़ों पर महंगी से महंगी सुपर-कार, सुपर-बाइक का मेगा शो नजर आएगा। 24 अप्रैल रविवार को नेहरु स्टेडियम में सुपर कॉरिडोर चौराहे पर देश विदेश की कार व बाइक की वाहन रैल्ी निकाली जाएगी। एपीआईडीसी के अधिकारियों के अनुसार इंदौर में सुपर कॉरिडोर चौराहे पर तीन दिन तक चलने वाले अब तक के सबसे बड़े आटो मोबाइल इंजीनियरिंग एक्सपो की तैयारी अंतिम चरणों में चल रही है। अधिकारियों के अनुसार ऑटो एक्सपो में एक करोड़ रुपये की कीमत तक वाली सुपर कार, 25 लाख रुपये तक की सुपर बाइक के शामिल होने की संभावना है। ऑटो मोबाइल स्टार्टअप संबंधित सेक्टर्स को इसमें शामिल किया गया है। पेट्रोल डीजल सीएनजी वाहनों का विकल्प बनने जा रहे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स, चार व्हीलर्स वाहन भी शहर वासियों को नजर आएंगे। इंदौर शहर को देश में लगातार पांच बार साफ सफाई स्वच्छता में नम्बर वन बनाने में अधिकारियों सहित सफाई मित्रों के अलावा शहर की सडक़ों पर से धूल मिट्टी की कुछ मिनिटों में तत्काल सफाई करने और मीशन से झाड़ू लगाने अथवा स्वीपिंग करने वाले अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित हाईटेक वाहनों की भी अहम भूमिका है। मध्यप्रदेश ऑटो मोबाल एक्सपो अप्रैल माह की अंतिम जिन तीन तारीखों में आयोजित किया जा रहा है। निश्चित ही उस दौरान सारा शहर भीषण गर्मी को झेल रहा हो। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एमपीआईडी ने तीन मेगा साइज के एयरकंडीशन डोम बनवाये हैं। जब शहर में 40 से 42 डिग्री तापमान होगा तब एमपी ऑटो एक्सपो में 22 से 23 डिग्री की ठंडक दर्शकों को महसूस होगी। ऑटो एक्सपो शहर वासियों का जंडा ऑटो मोबाइल तकनीक व इंजीनियरिंग में नॉलेज बढ़ायेगा। यानी नई जानकारी देगा तो वहीं इस एक्सपो में शामिल होने वाले दर्शकों व मेहमानों की पेटपूजा व स्वाद का भी ध्यान रखा गया है। इसके लिए आयोजन स्थल पर सराफा चौपाटी व छप्पन दुकान के नाम चीन व्यवसायी अपने स्टाल लगाएंगे। 28 अप्रैल से शुरु होने वाले मध्यप्रदेश ऑटो एक्सपो की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। एमपीआईडीसी के अनुसार मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री के अलावा कई बड़े उद्योगपति केंद्रीय मंत्री राज्यमंत्री सहित उद्योग प्रमुख सचिव उद्योग आयुक्त भी एक्सपो में शामिल होंगे
