STATE NEWS

जिलाधिकारी ने एजेण्डा बिन्दुओं पर की समीक्षा

सीतापुर

जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति एवं सिंगल विन्डों की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एजेण्डा बिन्दुओं पर एक-एक करके समीक्षा की। उन्होंने सभी उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को एक.एक करके सुना एवं उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी जनपद में उद्योगों के विकास के लिये प्रस्तुत किये गये प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद के तहत चयनित दरी उद्योग के विकास के लिये भी कच्चे माल की उपलब्धता तथा अन्य प्रक्रियाओं हेतु आवश्यक संसाधन एवं उद्योगों की स्थापना हेतु प्रयास किया जाये।
जिलाधिकारी ने अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा को निर्देश दिये कि खाद्य पदार्थों का सैम्पल कलेक्शन कराते हुये सक्षम स्तर से जांच करायी जाये एवं जांच में अधोमानक पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाये। मिलावटी चाय एवं बिना तिथि अंकित बेकरी उत्पादों का विक्रय किये जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित स्थलों पर औचक निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योगों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुये ही उनके वेस्ट का निस्तारण किया जाये। बैठक में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता के अनुपस्थित होने पर संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने औद्योगिक आस्थानों के रख.रखाव, रिक्त भूखण्ड, भूखण्ड हस्तान्तरण एवं मिनी औद्योगिक आस्थान मिश्रिख के निरस्त भूखण्डों के पुर्नजीवीकरण पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। शेष बचे भूखण्डों के शीघ्र आवंटन हेतु नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देश दिये। उद्योग बन्धु के सदस्यों द्वारा मुख्य रूप से स्ट्रीट वैण्डर्स की समस्याओं, पार्किंग की समस्याएं गर्मी के दृष्टिगत प्याऊ की व्यवस्था, बैंकों से ऋ ण प्राप्त करने में आ रही समस्याओं के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदनों के ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उद्योग के लम्बित भुगतान की प्रक्रिया के विषय में सभी औद्योगिक संगठनों को अवगत कराने तथा इस प्रकार के प्रकरणों का तत्परतापूर्वक निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना, हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना आदि योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी राम भरत तिवारी, उपायुक्त उद्योग आशीष गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी तथा उद्योग बन्धु समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *