Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

जनपद बरेली में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे मंत्री नरेन्द्र कश्यप

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन विभाग के राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप जी कल जनपद बरेली में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
पिछड़ा वर्ग मंत्री नरेन्द्र कश्यप जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जनपद बरेली के कोविड सेन्टर तथा गोशाला केन्द्र का निरीक्षण भी मंत्री जी द्वारा किया जायेगा। इसके अतिरिक्त मंत्री जी बरेली के पूर्व एवं वर्तमान जन-प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय समस्याओं एवं विकास कार्यों के संबंध में वार्ता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *