STATE NEWSUTTARAKHAND

22 से 29 तक चलेगा शौर्य प्रशिक्षण वर्ग

बागेश्वर। विश्व हिदू परिषद ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। 22 से 29 मई तक बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग चलेगा, जिसमें जिले से 15 कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जगदीश मलड़ा को नगर अध्यक्ष और सुनील रस्तोगी को नगर महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। संघ कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दरपान सिंह धपोला ने की। उन्होंने कहा कि शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में दुर्गा वाहिनी वर्ग में दस और मातृशक्ति वर्ग में पांच और विहिप वर्ग में 15 पदाधिकारी सहभाग करेंगे। इस दौरान गरुड़ प्रखंड अध्यक्ष सुंदर सिंह बरोलिया, भूपाल सिंह कुंवर, गोकुल सिंह धपोला, गणेश कांडपाल, दिनेश चंद्र जोशी, विजय परिहार, पूरन सिंह रावत, रमेश चंद्र अंडोला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *