कोरोना से भी खतरनाक वायरस है भाजपा: सुभाष
रोहतक
पूर्व गृह मंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि देश और प्रदेश के हालत बदतर हो गए हैं। प्रजातंत्र का गला घोंटा जा रहा है। चार माह से किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री उनकी बात तक सुनना जरूरी नहीं समझते। भाजपा को कोरोना वायरस से भी खतरनाक पार्टी बन गई है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने पत्र लिखकर सभी दलों को एक होने का आह्वान किया है ताकि प्रजातंत्र को बचाया जा सके। इसलिए सभी दलों को एकजुट होकर देश को बचाने के लिए आगे आना होगा। वे पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा के आवास पर पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे।
पूव मंत्री बतरा ने कहा कि देश में जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके ठिकानों पर सीबीआइ और ईडी के छापेमारी की जाती है। इस तरह की छापेमारी सरकार से जुड़े लोगों पर क्यों नहीं हो रही है। विपक्ष के लोगों को प्रताड़ित करने के लिए छापेमारी करवाई जाती है ताकि कोई सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत न कर सके।
