Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

रिकार्ड तोड़ गर्मी की संभावना

हिसार 

इस सीजन की गर्मी आपका पसीना खूब छूटेगा। भारत मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना पहले ही जताई थी, अब इसका असर भी दिखाई देने लगा है। फरवरी माह में भी तापमान 10 वर्ष बाद इतना बढ़ा हुआ दर्ज किया गया था तो मार्च महीने का अंतिम सप्ताह भी असर दिखा रहा है। इस बार तो मार्च माह में 11 साल बाद इतनी गर्मी पड़ी है।
मौजूदा समय में दिन का तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। जो आमतौर पर मार्च अंतिम सप्ताह में पिछले करीब 11 वर्षों के बाद दिखाई दिया है। जब मार्च में यह हाल है तो आप अंदाज लगा सकते हैं कि अप्रैल में और अधिक गर्मी क्या हाल करेगी। हालांकि सुबह के समय अभी भी गुनगुनी सर्दी अच्छा अहसास करा रही है। वर्तमान में बीते कई दिनों से तेज हवा चल रही है, इसके कारण फसल भी प्रभावित हो रही है। गेहूं के दाने के सिकुड़ने का अनुमान भी जताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *