स्मृति ईरानी ने बच्चों में टेबलेट किया वितरण
गौरीगंज/अमेठी,
अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन एचएएल गेस्ट हाउस में आए शिकायतकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद स्मृति ईरानी का काफिला मुख्यालय के गौरीगंज दुर्गन भवानी में स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया विद्यालय पहुंच विद्यालय का फीता काटकर उद्घाटन कर अध्यापकों और बच्चों से मुलाकात किया और सांसद स्मृति ईरानी ने स्वामित्व योजना के तहत अलग-अलग तहसीलों के 50 से अधिक लाभार्थियों को विद्यालय परिसर में ही प्रमाण पत्र किया। स्मृति ईरानी ने अलग-अलग स्कूलों के बच्चों को टेबलेट वितरण किया इसके बाद सांसद ने मंच से जगदीशपुर विकासखंड की सरकारी विद्यालय की छात्रा नीतू से मुलाकात की, गौरतलब हो कि नीतू इसरो जाने की इच्छुक है इसके बाद अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि वे नीतू को एक महीने के अंदर वो इसरो लेकर जाएंगी और सारी जानकारियां भी दिलवाएंगी। मंच से अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि शिक्षा के क्षेत्र में अमेठी प्रगति कर रहा है।सांसद स्मृति ईरानी के कार्यक्रम के दौरान डीएम राकेश मिश्रा के साथ मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर ,पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह सहित तमाम अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जयपुरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की जीएम आरती अवस्थी सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल गौरीगंज अमेठी के चेयरमैन माता प्रसाद विद्यालय की संस्थापिका श्रीमती मंजू मिश्रा, प्रधानाचार्या श्रीमती स्मिता सिंह उपस्थित रहे।
