Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWS

भोपाल समेत कई शहरों में आंधी-बारिश की संभावना

भोपाल,

आधे मध्यप्रदेश में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन, अच्छी बात यह है कि अंडमान में मानसून एक्टिव हो गया है। सब कुछ ठीक रहा तो 15 जून से 20 जून के बीच मध्यप्रदेश में जमकर बारिश होने लगेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में घने बादल छाए हैं। अगले कुछ घंटों के दौरान भोपाल, गुना, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, जबलपुर में चमक गरज के साथ बारिश हो सकती है। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। सागर, अनूपपुर, और डिंडौरी में कहीं कहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। भोपाल, शाजापुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह और नर्मदापुरम में कहीं-कहीं बूंदाबांधी हकी संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसर केरल में मानसून के 27 मई से लेकर तीन जून तक सेट होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रूप से जून को केरलम ें सेट होता है। बीते पांच में से चार साल यह 29 मई से लेकर तीन जून के बीच सेट होता रहा है। सिर्फ 2019 में यह सबसे लेट आठ जून को केरल पहुंचा था। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मध्यप्रदेश में जून के दूसरे सप्ताह में मानसून आ सकता है। मध्यप्रदेश में गर्मी से 15 मई से राहत मिलने लगेगी। 16 मई से प्रदेश के कई इलाकों में बादल और हल्की बूंंदाबंादी होने की संभावना है। पीके साहा ने बताया कि अब तापमान के इससे ज्यादा बढऩे की संभावना नहीं है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन में बादल रहेंगे, जबकि शाम को राहत भरी बौछारें पड़ सकती हैं। अधिक बारिश होने पर भी तापमान और गिर सकता है। भोपाल, रायसेन, अशोक नगर, उज्जैन, रीवा, सतना, सीधी, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, शाजापुर, दमोह, छतरपुर, आगर, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, श्योपुर कला, मुरैना और भिंड में लू चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *