Thursday, October 15, 2026
STATE NEWS

सीएचसी वार्ड से एक महिला ने चोरी की नवजात बच्ची पुलिस को मिले सीसी टीवी फुटेज

महराजगंज,

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर सीएचसी से बीती रात एक महिला द्वारा एक नवजात बच्ची की चोरी वार्ड में पहुँचकर कर ली गई। बच्ची चोरी करने वाली महिला का सीसी टीवी फुटेज पुलिस को मिल गया है। इस फुटेज के आधार पर पुलिस  चोरी करने वाली महिला तक जल्द पहुँचकर बच्ची को बरामद करने के प्रयास में है।
पुलिस के अनुसार सीएचसी लक्ष्मीपुर में विश्वनाथ की पत्नी माया ने शनिवार की रात 10 बजे एक बच्ची को जन्म दिया। इस बच्ची को वार्ड नम्बर 2 से एक महिला चुरा ले गयी। इसके कुछ फोटो पुलिस को मिले है जिसमे यह महिला मोटी गोरी है तथा  इसने पीला और ब्लू रंग का सलवार सूट पहना था। इसके झोले में बुरका भी था। पुलिस ने जनता से अपील की है कि इस संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *