Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWS

5346 नौनिहालों को पिलायी पोलियो खुराक

ऋषिकेश। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत शहर में बने 70 बूथों के माध्यम से 5346 नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलायी गई। सोमवार से शनिवार तक डोर-टू-डोर अभियान चलेगा।
रविवार को सरकारी अस्पताल में बने ट्रांजिंट कैंप में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश सिंह राणा ने 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो खुराक देकर पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शहर में रेलवे स्टेशन, बस अड्डा परिसर, त्रिवेणी घाट समेत अन्य 70 स्थानों पर बूथ बनाए गए। बूथों पर आशा और आंगनबाड़ी वर्करों की तैनाती रही। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि रविवार को सर्वाधिक पोलियो खुराक 280 नौनिहालों को सर्वहारानगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर पिलायी गई। जबकि दूसरे स्थान पर शांतिनगर कलावती स्कूल में 252 और सर्वहारानगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बने बूथ में 206 नौनिहालों को पोलियो खुराक दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *