पुत्र ने पिता को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
साण्डा/सीतापुर,
मामला थाना सकरन क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरतापुर का है। जहां के निवासी सत्रोहन पुत्र शिवराम उम्र लगभग 50 वर्ष 19 जून को रात्रि लगभग 8 बजे सत्रोहन अपने घर के दरवाजे के सामने खाना खा रहा था। तभी सत्रोहन के छोटे पुत्र अखिलेश उम्र लगभग 24 वर्ष किसी बातों को लेकर अपने पिता सत्रोहन पर डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ वार किया। जिससे सत्रोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। सत्रोहन का बड़ा पुत्र विमलेश अपने परिवार के साथ लखनऊ में रहता है। ग्राम वासियों ने एंबुलेंस द्वारा घायल अवस्था में सत्रोहन को सांडा सीएससी लेकर के गये। जहां डाक्टरों ने सत्रोहन को मृत घोषित कर दिया और जिसकी सूचना ग्राम वासियों ने थाना सकरन पुलिस को दी सूचना पाकर सकरन थानाध्यक्ष मनीष सिंह व एसआई प्रदीप पांडे अपने हमराही बल के साथ घटनास्थल पर मौके पर पहुंचकर सत्रोहन के पुत्र को अपनी हिरासत में ले लिया और पंचनामा भर शव विच्छेदन हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बिसवां अभिषेक प्रताप ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया।
