Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWS

भाजपा में अभी भी असंतोष, कई ने बदला पाला, कांग्रेस से मिला टिकट

भोपाल,22 जून (आरएनएस)। नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भाजपा में असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा। टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस ने कई असंतुष्टों को टिकट दे दिया है। उधर, अशेाकनगर में महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष ने पार्टी अध्यक्ष पर रिश्वत लेने का आरोप लगा दिया है। भाजपा में गुना, अशोकनगर, ब्यावर, सागर आदि में असंतोष सामने आ गया है। भाजपा और कांग्रेस की अधिकृत सूची जारी होने के बाद ही दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में असंतोष देखने को मिल रहा है। भाजपा ने ऐनवक्त पर कई पार्षद प्रत्याशियों के टिकट भी बदले हैं, लेकिन इससे असंतोश थमा नहीं है। सागर में भाजपा के पूर्व पार्षद बलराम लोधी ने टिकट नहीं मिलने पर बगावत करते हुए पार्टी छोड़ दी। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें रामपुरा वार्ड से टिकट दे दिया है। इसी वार्ड से मीना पटेल कांग्रेस में शामिल हो गई। उन्हें कांग्रेस ने पार्षद प्रत्याशी बनाया है। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजीव जैन की पत्नी दीपशिखा को निर्दलयी उतारा है। महिला मोर्चा ने लगाया आरोप : अशेाकनगर में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यख रचना नायक ने पार्टी जिला अध्यक्ष उमेश सिंह रघुवंशी पर ही रिश्वत लेने का आरोप लगा डाला। गुना में भाजपा में जिन उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिला है, उन्होंने ग्वालियर, संभागीय कमेटी में अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *