स्मैक के साथ एक युवक पकड़ा
चमोली। कर्णप्रयाग। कोतवाली पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। एसएसआई देवेंद्र कुमार पंत ने बताया चमोली पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को गांधीनगर निवासी राजेंद्र कुमार के पास 10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। वहीं नशे के गोरखधंधे में अन्य के लिप्त होने की संभावना को देखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस टीम में पुलिस आरक्षी दिगपाल सिंह, एसओजी आरक्षी महेंद्र और यतेंद्र शामिल थे।
