ऑन लाइन एसीआर में मेडिकल की बाध्यता न हो
पौड़ी। पौड़ी। प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्राइमरी शिक्षकों की ऑनलाइन भरी जा रही एसीआर में मेडिकल की बाध्यता को समाप्त करने की मांग की है। कहा है कि ऑनलाइन एसीआर में मेडिकल को लेकर शिक्षकों को जिला मुख्यालय आना पड़ता है और इसमें काफी समय जाया हो रहा है। इस संबंध में संघ के जिलाध्यक्ष ने अपर निदेशक बेसिक शिक्षा को एक पत्र दिया है। जिसमें मेडिकल ध्यता को समाप्त करने की गुहार लगाई गई है। एडी बेसिक को दिए पत्र में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मनोज जुगरान ने कहा है कि शासन और विभाग ने प्राइमरी शिक्षकों की एसीआर ऑन लाइन भरे का निर्णय लिया है। जिसमें मेडिकल और स्वस्थ प्रमाण पत्र बनाकर ऑनलाइन ही दिए जाने के निर्देश है। ऐसे में प्राइमरी शिक्षकों को अपना मेडिकल बनाने के लिए दूरस्थ ब्लाकों से मुख्यालय आना पड़ रहा है। जिससे समय की बर्बादी के साथ ही संबंधित दिनों का पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। ऑफलाइन एसीआर भरते समय भी शिक्षक स्वस्थ होने का स्वघोषणा प्रमाण पत्र देते है। यदि ऑनलाइन एसीआर भरे जाने में मेडिकल की बाध्यता न रखी जाए तो यह समस्या दूर हो सकती है।
