Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन 

देहरादून। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ से नाराज कांग्रेसियों ने ईडी दफ्तर का घेराव किया। दफ्तर के भीतर घुसने का प्रयास करने पर उनकी पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से जुलूस की शक्ल में क्रास रोड स्थित ईडी दफ्तर की ओर कूच किया। यहां कुछ देर प्रदर्शन के बाद सभी सड़क पर धरना देकर बैठ गए। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों के जरिये विपक्ष का उत्पीड़न कर रही है। वर्तमान में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से आवाज उठा रही है। अपनी कलई खुलती देख भाजपा डर चुकी है। इसलिए एक आधारहीन मुद्दे की आड़ में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को परेशान करने की साजिश की जा रही है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसी से डरने वाली नहीं है। भाजपा को समझ लेना चाहिए कि उसका चेहरा बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस सत्य और देशवासियों के हितों की रक्षा के लिया सदा संघर्षरत रहेगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आठ साल के कार्यकाल में भाजपा ने देश को सबसे बुरे दौर में खड़ा कर दिया है। चंद उद्योगपति मित्रों के लिए भाजपा देश के करोड़ों लोगों के हितों को ताक पर रख चुकी है।
उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस भाजपा के जन विरोधी चेहरे को बेपरदा कर रही है तो केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस जब गोरे अंग्रेजों से नहीं डरी तो अब इन काले अंग्रेजों से भी नहीं डरने वाली। दोपहर एक बजे पुलिस ने धरना स्थल से माहरा, आर्य समेत कई नेता को हिरासत में ले लिया। जिन्हे बाद में पुलिस लाइन से रिहा कर दिया गया।
ये रहे मौजूद:  महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, विधायक दल उपनेता भुवन कापड़ी, विधायक अनुपमा रावत, सुमित हृदयेश, गोपाल राणा, फुरकान अहमद, हरीश धामी, रवि बहादुर, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल, पूर्व विधायक रणजीत रावत, राजकुमार, विजयपाल सजवान, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, सुरेंद्र कुमार, सूर्यकांत धस्माना, आशा मनोरमा डोबरियाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, मोहित उनियाल, नवीन सिंह पयाल, गरिमा माहरा दसौनी, कुलदीप नेगी, अमरजीत सिंह, सुरेंद्र रांगड, राजेश चमोली, पृथ्वीराज बोरा, जसविंदर गोगी, मोहन काला, अनुजदत्त शर्मा, रोबिन त्यागी, मनमोहन मल, रघुवीर रावत, राजपाल सिंह बिष्ट, गुल मोहम्मद, अनिल बस्नेत, राजीव थापा, शिवा वर्मा, राजपाल खरोला और कपिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *