Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

अराजक तत्वों ने  लगाई जंगल में आग

पिथौरागढ़। चंडाक मार्ग में अराजक तत्वों जंगल में आग लगा दी। रविवार को गैस गोदाम के समीप एक अज्ञात व्यक्ति ने जंगल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग फैलने लगी। इस पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने बढ़ती आग को देखते हुए बुझाने का प्रयास किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि जंगलों में आग की घटना से वातावरण तो प्रदूषित होता ही है, साथ ही पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचता है। प्रशासन को आग लगाने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *