Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया

काशीपुर। नगरपालिका की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 13 दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद कर व्यापारियों का चालान किया। प्रदेश सरकार ने एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका की टीम ने शनिवार को ईओ मनोज दास के नेतृत्व में अभियान चलाया। टीम ने नगर की दुकानों पर चेकिंग की। इस दौरान 13 दुकानों पर प्लास्टिक का इस्तेमाल होता पाया गया। टीम ने सभी 13 व्यापारियों का चालान कर 6500 रुपये का अर्थदंड वसूला। ईओ दास ने बताया लगातार लोगों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की जा रही है। लेकिन लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग खाद्य सामग्री बेचने में कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। कहा अगर कोई भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *